चंडीगढ़, 2 जून 2026: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की और लेबनान में इजराइली सैन्य कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई है। एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प ने गुस्से में नेतन्याहू को ‘पागल’ कह दिया और उन पर एहसान न मानने का आरोप लगाया।
लेबनान पर इजराइली हमले के बाद ईरान ने चेतावनी दी थी कि अगर इजराइल अपनी कार्रवाई जारी रखता है तो अमेरिका के साथ चल रही बातचीत छोड़ सकता है। इस पर ट्रम्प ने तुरंत नेतन्याहू को फोन किया।
सूत्रों ने बताया कि ट्रम्प ने गुस्से में कहा, “तुम पागल हो गए हो क्या? आखिर तुम कर क्या रहे हो? मेरा एहसान मानो। अगर मैं नहीं होता तो तुम आज जेल में होते। मैं तुम्हें बचा रहा हूं, लेकिन अब हर कोई तुमसे नाराज है और इजराइल से भी नाराज है।”
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ट्रम्प खास तौर पर इस बात से नाराज थे कि लेबनान में बड़ी संख्या में आम नागरिक मारे जा रहे हैं। एक हिजबुल्लाह कमांडर को निशाना बनाने के लिए पूरी इमारतों को गिराया जा रहा है।
ये भी देखे: ट्रम्प ने इजराइल-लेबनान सीजफायर तीन हफ्ते बढ़ाया, ईरान पर कही ये बात