हरारे, 24 जुलाई 2026: भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया। हरारे में खेले गए मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए है।
उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। सूर्यवंशी ने 15 साल 118 दिन की उम्र में फिफ्टी जड़ी। सचिन तेंदुलकर ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 213 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।
सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने नेपाल के कुशल मल्ला का रिकॉर्ड भी तोड़ा। मल्ला ने 2020 में 15 साल 340 दिन की उम्र में वनडे में फिफ्टी लगाई थी।
फिफ्टी लगाने के बाद सूर्यवंशी ने अपनी मां आरती सूर्यवंशी के नाम के पहले अक्षर ‘A’ का साइन बनाकर उन्हें समर्पित किया।
ये भी देखे: India T20I Squad: श्रेयस टी-20 के नए कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका, भारत की टी20 टीम का ऐलान