पीएम मोदी का छात्रों को वीडियो संदेश, पेपर लीक पर सख्त कानून लाएगी सरकार

by Manu
PM Modi video message

दिल्ली, 24 जुलाई 2026: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर लीक के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान करने वाला नया कानून लाएगी।

पीएम मोदी ने बताया कि कैबिनेट में इस मसौदे पर शुक्रवार को चर्चा होगी और सख्त फैसले लिए जाएंगे। मंजूरी मिलने के बाद इसे अगले हफ्ते संसद में पेश किया जाएगा और जल्द पास कराने की कोशिश की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने अपने X हैंडल पर 2.56 मिनट का वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा, “पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। यह लाखों छात्रों और उनके माता-पिता के लिए बेहद पीड़ादायक है।”

पीएम मोदी ने बताया कि पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए गए। गुनाहगारों को पकड़ा गया और वे जेल में हैं। छात्रों का साल बर्बाद न हो, इसलिए 22 लाख छात्रों का एग्जाम कम समय में कराया गया और 19 जुलाई को रिजल्ट घोषित कर दिया गया।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार इतने से संतुष्ट नहीं है। फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया गया है। विभागों ने देर रात मसौदा भेजा है जिसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान हैं।

ये भी देखे: सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का समर्थन, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात

You may also like