अमेरिका ने ईरान पर किए बड़े एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया

by Manu
पाकिस्तान एयरस्ट्राइक

चंडीगढ़, 08 जुलाई 2026: अमेरिका ने सीजफायर लागू होने के बावजूद बुधवार तड़के ईरान पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि सटीक हथियारों से ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

अमेरिका का दावा है कि यह कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे तीन जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की गई। वॉशिंगटन ने इन हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है।

एयरस्ट्राइक में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड और कंट्रोल सेंटर, तटीय रडार, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम, ड्रोन लॉन्च साइट्स और IRGC की 60 से ज्यादा सैन्य नौकाओं को नष्ट किया गया।

ईरानी मीडिया के अनुसार, सीरिक, क़ेश्म द्वीप और बंदर अब्बास इलाकों में कई जोरदार धमाके हुए। कई जगहों पर आग लग गई।

ईरानी सेना ने इन हमलों को दोनों देशों के बीच हुए समझौते का साफ उल्लंघन बताया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अमेरिका को इसका करारा जवाब दिया जाएगा।

 

You may also like