लखनऊ, 9 जून 2026: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन सोमवार को 75.15 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर पांच FIR दर्ज की गई हैं।
हापुड़ के पिलखुवा स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज केंद्र पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा मामला सामने आया। अमरोहा निवासी अभ्यर्थी सचिन ने पुलिस कर्मियों और जांच टीम को चकमा देकर मोबाइल फोन को अंडर वियर में छिपाकर परीक्षा केंद्र के अंदर ले गया।
लघुशंका का बहाना बनाकर वह शौचालय गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर शक हुआ और जांच में उसके पास से मोबाइल बरामद कर लिया गया। मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने दो दरोगा समेत छह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। आरोपी अभ्यर्थी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इसके अलावा गोरखपुर से दो अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया। आजमगढ़ में एक अभ्यर्थी को हिरासत में लिया गया है। लखनऊ में भी दो रिपोर्ट दर्ज हुई हैं।
ये भी देखे: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पर CM योगी का सख्त निर्देश, कहा – अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी