हमीरपुर, 06 दिसंबर 2025: सदर पुलिस ने 27 नवंबर को हमीरपुर बस अड्डे से 105.23 ग्राम चिट्टा बरामद करने के मामले में गिरफ्तार दोनों युवकों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने रजत मेहरा और आयुष ठाकुर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया।
दोनों आरोपियों को पुलिस ने बस अड्डे के पास से उस समय पकड़ा था जब वे नशीले पदार्थ की डिलीवरी करने आए थे। तलाशी में उनके पास से 105.23 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई थी।
थाना प्रभारी सदर कुलवंत सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब सप्लाई चेन के बाकी लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
पुलिस का दावा है कि दोनों युवक स्थानीय स्तर पर नशे की सप्लाई करते थे। मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
ये भी देखे: हमीरपुर में पुलिस ने चिट्टा बेचते बैंक अधिकारी सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार