79
नई दिल्ली, 30 सितंबर : हरियाणा में बागी नेताओं को लेकर कांग्रेस ने अपना सख्त रुख अपनाया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने इन बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। टिकट न मिलने से नाराज बागी नेताओं की पार्टी सदस्यता छीन रही है। अब तक कांग्रेस हरियाणा के कई नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। इतना ही नहीं जिन नेताओं पर कार्रवाई की गई वह 6 साल तक कांग्रेस में शामिल नहीं हो सकते हैं। निष्कासित किए गए नेताओं में चित्रा सरवारा, सतविंद्र राणा, कपूर सिंह नरवाल, वीरेंद्र, सोमवीर घसोला, मनोज कोसलिया, अजीत, शारदा राठौर, ललित नागर, सतवीर भाना के नाम शामिल हैं। इनमें से कांग्रेस की ओर से चित्रा सरवारा को भी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।