पंजाब में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह, सीएम भगवंत मान बोले- मैं अध्यापक का बेटा हूं

by Manu
Bhagwant Mann on Teachers Day

चंडीगढ़, 05 सितंबर 2026: शिक्षक दिवस के मौके पर पंजाब सरकार की ओर से आज मोहाली में शिक्षक सम्मान समारोह शुरू हो गया है। सेक्टर-62 स्थित विकास भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्य रूप से शामिल हुए। मुख्यमंत्री इस दौरान प्रदेश के शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सभी होनहार गुरु यहां बैठे हैं। यह गुरु-चेले का रिश्ता होता है। वह आज मेरे सामने बैठे हैं। वह पंजाब के बहुत ही सुंदर लोग हैं। मैं खुद एक अध्यापक का बेटा हूं। मुझे पता है कि टीचर की जिंदगी में क्या-क्या मुश्किलें और दिक्कतें होती हैं। मैंने इन्हें घर पर देखा है।

उन्होंने कहा कि जब आप स्कूल जाते थे तो पहले स्कूल में सब कुछ हेड मास्टर पर होता था। कुर्सी टूटी-खराब हो गई तब भी हेड मास्टर। बाथरूम ठीक नहीं है तब भी हेड मास्टर। रजिस्टर हाई स्कूल में लेकर जाना पड़ता था हाजिरी दिखानी होती थी। किसी की छुट्टी मंजूर करनी है तो हेड मास्टर। छुट्टी या फीस माफी की अर्जियां भी हेड मास्टर के पास होती थीं।

ये भी देखें: गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर सीएम योगी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, बोले- भारत आदिकाल से ज्ञान का उपासक

You may also like