गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर सीएम योगी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, बोले- भारत आदिकाल से ज्ञान का उपासक

by Manu
CM YOGI

गोरखपुर , 05 सितंबर 2026: गोरखपुर में शिक्षक दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रोटोकॉल से अलग हटकर सभी 81 शिक्षकों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया था कि सिर्फ 10 शिक्षक ही मंच पर आएंगे। लेकिन मुझे पता था कि सभी शिक्षक दूर-दूर से आए हैं। कोई मेरठ से आया है तो कोई हमीरपुर और महोबा से।

उन्होंने आगे कहा कि ठीक है वे बच्चों को संस्कारित करते हैं तो खुद भी संस्कारित हैं। वे बोलें भले ही नहीं लेकिन भाव तो उनके भी हैं। मेरा समय भले ही लगा लेकिन मैंने सभी को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया है।

पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले ठेके पर नकल होती थी। दूसरे प्रदेशों के बच्चे पैसे देकर यहां परीक्षा पास करने आते थे। शिक्षा व्यवस्था बदहाल थी और युवाओं के सामने पहचान का संकट था। यूपी पर सवाल खड़े होते थे और भारत की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य कटघरे में खड़ा होता था।

यह समारोह योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। सम्मानित होने वाले 81 शिक्षकों में बेसिक शिक्षा विभाग के 61 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षक शामिल हैं। इनमें 33 महिला शिक्षिकाएं भी हैं।

समारोह में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 76 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के 5 शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार 2025 दिया गया।

ये भी देखें: सीएम योगी का दो दिवसीय गोरखपुर दौरा, विकास परियोजनाओं का देंगे सौगात

You may also like