लखनऊ समेत पूरे यूपी में एक ही वेबसाइट पर होगा टैक्स जमा, 45 दिनों में शुरू होगी सुविधा

by Manu
up govt

लखनऊ, 04 अगस्त 2026: लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में अब एक ही इंटीग्रेटेड वेबसाइट पर टैक्स जमा होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। आने वाले 45 दिनों के अंदर यह सुविधा शुरू हो जाएगी। नगर निकाय विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। इसी वेबसाइट पर जमीन और संपत्ति के दाखिल-खारिज का काम भी लोग करा सकेंगे।

नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि आम जनता को सुविधा देने के लिए नगर निकाय विभाग ने यह फैसला लिया है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल नगर निगम संपत्तियों की जानकारी अपलोड कर रहा है। अभी तक नगर निगम लखनऊ ने 7 लाख 68 हजार 789 संपत्तियों की जानकारी ई-नगर सेवा यूपी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

नगर निगम लखनऊ को अभी 41 हजार संपत्तियों की जानकारी और अपलोड करनी है, जो आने वाले दो दिनों में पूरी हो जाएगी। इसके करीब 45 दिनों के अंदर लोग यहीं से अपनी संपत्ति का टैक्स जमा कर सकेंगे। साथ ही संपत्तियों की दाखिल-खारिज भी हो सकेगी।

ये भी देखे: यूपी सरकार मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री पर रोक लगाने की कर रही तैयारी, योगी कैबिनेट में प्रस्ताव

You may also like