हार्दिक पांड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से हुए बाहर

by Manu
हार्दिक पांड्या

मुंबई, 26 सितंबर 2026: भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की दाहिनी पिंडली में फिर चोट लग गई है। इसके कारण वह कम से कम तीन सप्ताह तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर रहेंगे। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे।

पांड्या की रिटर्न टू प्ले तारीख 20 सितंबर तय की गई थी। इसी के अनुसार चयनकर्ताओं ने उन्हें छह अक्टूबर से शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारत ए टीम में चुना था।

बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हार्दिक की ताजा स्कैन रिपोर्ट में दाहिनी पिंडली में चोट सामने आई है। उन्हें दो सप्ताह तक पूरी तरह आराम की सलाह दी गई है। बीसीसीआई की मेडिकल पैनल के प्रमुख डॉक्टर दिनशॉ पार्डीवाला ने उनकी रिपोर्ट देखी है। जापान से लौटने के बाद वह हार्दिक का आकलन करेंगे। तय करेंगे कि वह रिहैबिलिटेशन कब शुरू कर सकते हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी। उसके बाद दोनों टीमें वनडे सीरीज खेलेंगी। मौजूदा स्थिति में हार्दिक के तब तक फिट होकर वापसी करने की संभावना नहीं है। बीसीसीआई चाहता था कि हार्दिक एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल के साथ जापान जाएं। बोर्ड की ऑपरेशंस टीम ने वीजा से जुड़े काम के लिए उनका पासपोर्ट भी लिया था।

ये भी देखे: IND vs SA: हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, T20I में 100 विकेट और 100 छक्के पूरे करने वाले बने पहले भारतीय

You may also like