दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, पीएम मोदी से की मुलाकात, नितिन नवीन से भी मिलेंगे

by Manu
योगी मोदी

दिल्ली, 26 सितंबर 2026: सीएम योगी दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, सीएम ने यूपी में होने वाले पीएम के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। सीएम यूपी में आने वाले दिनों में जिन परियोजनाओं का पीएम के हाथों उद्घाटन और शिलान्यास होना है, उनकी लिस्ट भी लेकर पहुंचे थे।

अब सीएम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, वह राज्यसभा और MLC चुनाव को लेकर चर्चा कर सकते हैं। MLC चुनाव की 6 सीटों पर प्रत्याशी तय होने हैं। संभावित प्रत्याशियों के नामों पर भी सीएम चर्चा कर सकते हैं।

यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर 16 अक्टूबर को वोटिंग होगी। नतीजे भी इसी दिन आएंगे। इसके साथ शिक्षक और स्नातक MLC की 11 सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी। MLC चुनाव की मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

राज्यसभा की 10 सीटों में 8 भाजपा, एक सपा और एक बसपा के पास हैं। अभी तक किसी भी पार्टी ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। वहीं, MLC की 11 सीटों में 8 भाजपा और 3 सपा के पास हैं। सपा सभी 11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। भाजपा और कांग्रेस ने 5-5 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

ये भी देखे: सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी से की मुलाकात, प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात

You may also like