बेहबल कलां फायरिंग मामले में सुखबीर सिंह बादल की बढ़ीं मुश्किलें, ज्ञानी रघुबीर सिंह का बड़ा दावा

by Manu
बेहबल कलां फायरिंग

चंडीगढ़, 11 जून 2026: बेहबल कलां फायरिंग मामले में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने SIT के सामने अपना बयान दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ज्ञानी रघुबीर सिंह का कहना है कि सुखबीर सिंह बादल ने अकाल तख्त के सामने बेहबल कलां फायरिंग की घटना को स्वीकार किया था। उनके इस कबूलनामे का वीडियो रिकॉर्ड किया गया था और यह श्री अकाल तख्त के पास मौजूद है। ज्ञानी रघुबीर सिंह के अनुसार, सुखबीर बादल ने एक साजिश के तहत निहत्थे और बेगुनाह लोगों पर गोलियां चलाई थीं।

ये भी देखे: सुखबीर बादल पर हरजोत बैंस का हमला, कहा- श्री अकाल तख्त साहिब पर सवाल उठाना पंथ पर हमला

You may also like