पंचकूला, 05 सितंबर 2026: हरियाणा के पंचकूला जिले के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शनिवार को राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 78 टीचरों को स्टेट टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इन टीचरों में सबसे ज्यादा 13 नाम शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के गृह जिले पानीपत से हैं। सरकार ने साल 2024 के लिए 40 और 2025 के लिए 38 नाम जारी किए थे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले टीचरों को सम्मानित किया। एजुकेशन डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी विजय सिंह दहिया की ओर से लेटर जारी किया गया था। शिक्षक दिवस 5 सितंबर पर यह अवॉर्ड दिए गए। इसमें एक लाख रुपये कैश अवॉर्ड सिल्वर मेडल और सर्टिफिकेट शामिल है। साथ ही इन टीचर्स को दो एडवांस इंक्रीमेंट भी दिए जाएंगे।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के गृह जिले से 13 टीचर्स को इस बार सम्मानित किया गया। 2025 के लिए 7 टीचर्स और 2024 के लिए 6 टीचर्स को ये अवॉर्ड मिला। सबसे कम हिसार झज्जर महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद में 2024 सेशन के लिए एक-एक टीचर को सम्मानित किया गया।
ये भी देखें: पंजाब में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह, सीएम भगवंत मान बोले- मैं अध्यापक का बेटा हूं