लखनऊ, 22 जून 2026: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा और दान राशि में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही SIT ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। SIT ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सीएम को सौंप दी।
6 दिनों तक चली गहन जांच के दौरान SIT टीम ने 60 घंटे से ज्यादा समय तक पड़ताल की और 150 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। अब सभी की नजर इस बात पर है कि करोड़ों रुपये के चढ़ावे मामले में SIT को क्या सबूत मिले हैं और आगे क्या कार्रवाई होती है।
SIT ने मुख्य रूप से दान पात्रों से रुपया, सोना-चांदी के आभूषण निकालने, उन्हें काउंटिंग सेंटर तक ले जाने और गिनती करने की पूरी प्रक्रिया में गड़बड़ियां पाई हैं। टीम ने बताया कि मौजूदा व्यवस्था ठीक नहीं है और इसे सुधारने की जरूरत है।
सूत्रों के अनुसार, SIT ने चढ़ावे की राशि को बैंक ले जाने की प्रक्रिया में भी गंभीर कमियां बताई हैं। डबल लॉक सिस्टम का पालन नहीं हो रहा था। बॉक्स की दोनों चाबियां अलग-अलग अधिकारियों के पास होनी चाहिए, लेकिन यह प्रक्रिया सही ढंग से नहीं चल रही थी।
SIT ने ट्रस्ट के किसी बड़े पदाधिकारी का नाम नहीं लिया, लेकिन गिनती में लगे ट्रस्ट कर्मचारियों, SBI अधिकारियों और निजी कंपनी के कैश काउंटिंग स्टाफ की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
ये भी देखे: राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर बोले CM योगी – SIT दूध का दूध, पानी का पानी करेगी