शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच से बाहर, केएल राहुल को मिली कप्तानी

by Manu
Shubman Gill injury

चंडीगढ़, 07 अगस्त 2026: भारतीय क्रिकेट टीम को एक झटका लगा है। टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में नहीं उतरे हैं। उनकी जगह केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं। गिल चोट के कारण मैदान से दूर हैं जिससे टीम की चिंता बढ़ गई है।

बीसीसीआई ने बताया है कि गिल को उंगली में चोट है। इसी कारण वह इस मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरे हैं। चिंता इस बात की है कि गिल की चोट कहीं ज्यादा गंभीर तो नहीं है।

गिल को अभ्यास करते हुए उंगली में कई बार चोटें लगी थीं। शुरुआत में बताया गया था कि उनको किसी तरह की गंभीर चोट नहीं है लेकिन शुक्रवार सुबह बीसीसीआई ने उन्हें बाहर करने का फैसला किया।

ये भी देखे: शुभमन गिल पहुंचे वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे, जो रूट फिर बने टेस्ट बल्लेबाजी के नंबर-1

You may also like