भारत ने प्रलय मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, खूबी दुश्मन को करेगी परेशान

by Manu
प्रलय मिसाइल

चंडीगढ़, 06 नवंबर 2026: भारत ने गुरुवार को ओडिशा के तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से प्रलय नामक क्वाज़ी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने इस मिसाइल को विकसित किया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11:10 बजे इस बैलिस्टिक मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण हुआ।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज के विभिन्न उपकरणों से मिले डेटा ने पुष्टि की कि परीक्षण के सभी लक्ष्य पूरे हो गए। हैदराबाद स्थित रिसर्च सेंटर इमारत और डीआरडीओ ने इसे स्वदेशी तकनीक से विकसित किया। भारत डायनामिक्स लिमिटेड ने इस सिस्टम का निर्माण किया। यह उड़ान परीक्षण यूज़र इवैल्यूएशन ट्रायल के हिस्से के रूप में हुआ। इसमें डीआरडीओ के वरिष्ठ अधिकारी उद्योग जगत के प्रतिनिधि और रक्षा बलों के सदस्य मौजूद रहे।

इस सफल परीक्षण के बाद अब इस सिस्टम को सेना में शामिल किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ और सुरक्षा बलों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक तकनीकों से लैस यह मिसाइल उभरते खतरों के खिलाफ सेना की तकनीकी क्षमताओं और परिचालन तैयारियों को और मजबूत करेगी।

रक्षा सचिव रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने भी इस सफल परीक्षण से जुड़ी टीमों को बधाई दी। इससे पहले भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी जानकारी दी थी।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like