मोदी सरकार के दबाव में पेपर लीक और ई-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा- केजरीवाल

by Manu
केजरीवाल

चंडीगढ़, 07 अगस्त 2026: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारत में मेटा इंडिया द्वारा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक लगाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दबाव में मेटा पेपर लीक और E-20 पेट्रोल के खिलाफ उठने वाली हर आवाज़ को दबा रहा है।

मेरी तरह, मोदी सरकार के खिलाफ बोलने वाले कई लोगों के अकाउंट पर रोक लगाई गई है। उन्होंने देश भर के लोगों से अपील की कि जिन लोगों के अकाउंट पर रोक लगाई गई है, वे मुझे DM करें या कमेंट में लिखें ताकि हम सब मिलकर मेटा और इंस्टाग्राम पर दबाव डाल सकें कि वे ऐसी दादागिरी न करें और मोदी जी के सामने इस तरह घुटने न टेकें।

अरविंद केजरीवाल ने X पर एक वीडियो जारी कर कहा कि इंस्टाग्राम वालों ने मुझे नोटिस भेजा है कि भारत में मेरे अकाउंट को दबा दिया गया है और उस पर रोक लगा दी गई है। मैंने वहां फोन करके पता लगाने की कोशिश की कि ऐसा क्यों किया गया, लेकिन किसी ने मुझे कुछ नहीं बताया। मैंने पूछा कि इसे कैसे ठीक किया जाए, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। मैंने ईमेल भेजा, लेकिन उसका भी कोई जवाब नहीं मिला।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर ये लोग मेरे साथ ऐसा कर रहे हैं, तो पता नहीं आम लोगों के साथ क्या करते होंगे। जैसे ही मैंने यह मुद्दा उठाया, कई लोगों के पास मैसेज और कॉल आने लगे कि उनके अकाउंट भी दबा दिए गए हैं। पता चला है कि केंद्र सरकार मेटा और इंस्टाग्राम पर दबाव डाल रही है कि जो भी मोदी जी के खिलाफ बोले, इथेनॉल या पेपर लीक पर बात करे, उनके अकाउंट दबा दिए जाएं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि अगर किसी का अकाउंट इस तरह दबाया जा रहा है या ऐसा लग रहा है, तो मुझे DM करें या कमेंट में लिखें। मैं लोगों का यह मुद्दा भी साथ मिलकर उठाऊंगा। हम सब मिलकर मेटा और इंस्टाग्राम को मजबूर करेंगे कि वे ऐसी दादागिरी न करें और मोदी जी के सामने इस तरह घुटने न टेकें।

अरविंद केजरीवाल ने X पर मेटा और मेटा इंडिया को टैग किया और पूछा कि आपने मेरे अकाउंट पर रोक क्यों लगाई है? भारत में मेटा के ऑफिस में बातचीत से पता चला कि भारत में मेरे अकाउंट पर रोक लगा दी गई है और यह भारत में उपलब्ध नहीं है।

ऐसा क्यों किया गया है? मेटा के ऑफिस में कोई भी इसका कारण नहीं बता रहा है और न ही कोई यह बता रहा है कि इस रोक को कैसे हटाया जा सकता है। भेजे गए सभी ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला है, बस एक रूटीन एक्नॉलेजमेंट मिला है। यह बहुत खराब सर्विस है। उन्होंने मेटा से कहा कि मेटा, हमारे प्रधानमंत्री के सामने इतना न झुके, वरना वे मेटा को भारत में सिर्फ़ अपना अकाउंट चलाने की ही इजाज़त देंगे।

ये भी देखे: E-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ पीएम से मिलने जा रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोका

You may also like