नई दिल्ली, 20 सितंबर : रांची में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा पूरी तरह चाकचौंबध की गई है। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने कहा, हमने राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है, जिसमें तीन स्थानों – हवाई अड्डे, राजभवन और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा अधिकारियों व कर्मियों की पर्याप्त तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर यातायात का मार्ग बदल दिया गया है। नामकुम स्थित आईसीएआर-एनआईएसए में कार्यक्रम शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:10 बजे शुरू होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर बीते बृहस्पतिवार शाम रांची पहुंचीं। आज वह आईसीएआर-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के शताब्दी समारोह में भाग लेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय दौरे के लिए रांची में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए पुख्ता
122
previous post