चंडीगढ़, 24 नवंबर 2026: हरियाणा में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से रात की ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम केंद्र चंडीगढ़ द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक हिसार का बालसमंद 8.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ पूरे राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां एक ही दिन में रात के पारे में 2.5 डिग्री की बड़ी गिरावट देखी गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में रात का तापमान अब सिंगल डिजिट यानी 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।
महेंद्रगढ़ जिले का नारनौल 9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा। इसके अलावा करनाल और यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री और पंचकूला में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
तापमान में गिरावट के लिहाज से देखें तो बालसमंद में 2.5 डिग्री गिरावट के बाद गुरुग्राम में रात का पारा 2.0 डिग्री लुढ़ककर 11.8 डिग्री पर आ गया। वहीं करनाल में 1.5 डिग्री झज्जर में 1.4 डिग्री और रोहतक पलवल व यमुनानगर में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। हालांकि अंबाला में 13.4 डिग्री और जींद में 13.0 डिग्री न्यूनतम तापमान में 1.0 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी भी देखी गई।
ये नहीं देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे