पंजाब में भाजपा-अकाली दल गठबंधन फाइनल, आज होगी घोषणा, शाह-सुखबीर दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

by Manu
अमित शाह और सुखबीर बादल

चंडीगढ़, 24 नवंबर 2026: पंजाब में भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन फाइनल हो गया है। इसकी घोषणा आज दोपहर एक बजे होगी। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल मौजूद रहेंगे।

सोर्सेज के मुताबिक पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से भाजपा 40 से 45 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं अकाली दल इस बार भी बड़े भाई की भूमिका में रहेगा। अकाली दल 72 से 77 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आज का दिन पंजाब की राजनीति के लिए अहम है।

अकाली दल के सीनियर नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ ने कहा कि पंजाब के लिए यह अलायंस बेहद जरूरी है। सीट शेयरिंग को लेकर बलविंदर सिंह भूंदड़ ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में सब स्पष्ट हो जाएगा। इसमें बड़े और छोटे भाई की भूमिका का कोई सवाल नहीं है।

गठजोड़ का ऐलान होने के बाद मोगा में रैली की जाएगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे।

ये नहीं देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like