चंडीगढ़ ग्रेनेड अटैक मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ ग्रेनेड विस्फोट मामले में पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय में विस्फोट के दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरी यादव ने ‘X’ पर दी है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सुरागों के दौरान इस वारदात के दूसरे संदिग्ध आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विशाल मसीह पुत्र सबी मसीह निवासी गांव रायमल निकट ध्यानपुर बटाला, जिला गुरदासपुर के तौर पर हुई है। उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि 11 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित एक कोठी में दो संदिग्धों ने ग्रेनेड विस्फोट किया था। पंजाब पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक मुख्य आरोपी रोहन मसीह को 13 तारीख को गिरफ्तार कर लिया था। डीजीपी गौरव यादव कहा कि पूरी साजिश का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
चंडीगढ़ ग्रेनेड अटैक मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
42