MI बनाम CSK: IPL का el clasico मुकाबला आज, मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच में क्या खेलेंगे MS धोनी?

by Manu
el clasico of ipl

मुंबई, 23 अप्रैल 2026: MI बनाम CSK Match Today: आईपीएल 2026 का गुरुवार का सबसे रोमांचक मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होगा। यह मैच शाम को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोनों टीमें आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मानी जाती हैं, लेकिन इस सीजन में दोनों का सफर काफी कठिन रहा है।

मुंबई ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद लगातार चार मैच हार गई। हालांकि, पिछले मैच में मुंबई ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से करारी शिकस्त दी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम अब 6 मैचों में 4 अंक लेकर अंकतालिका में सातवें स्थान पर है।

घरेलू मैदान वानखेड़े पर मुंबई आज अपनी जीत की लय को जारी रखना चाहेगी।

क्या आज एमएस धोनी प्लेइंग इलेवन होंगे?

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी इस सीजन संघर्ष कर रही है। सबसे बड़ी चर्चा एमएस धोनी को लेकर है कि आज वे प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं। इसके अलावा इंजरी के कारण बाहर हुए युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की जगह किसे टीम में शामिल किया जाएगा, यह भी बड़ा सवाल है।

MI बनाम CSK: वानखेड़े का पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर इस सीजन में बड़े स्कोर बने है। अब तक खेले गए हर मैच की दोनों पारियों में 190 से ज्यादा रन बन चुके हैं। आज का मुकाबला हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है।

ये भी देखे: CSK बनाम RR: वैभव सूर्यवंशी ने छुए धोनी के पैर, जीत लिया सबका दिल

You may also like