चंडीगढ़, 06 नवंबर 2026: यूपी में ठंड बढ़ने लगी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ बाराबंकी महराजगंज श्रावस्ती और संभल समेत 20 शहरों में कोहरा छाया रहा। मिर्जापुर में कोहरे के चलते पांच ट्रेनें अगले तीन महीने के लिए कैंसिल कर दी गईं।
ओडिशा के गंजाम जिले के पहाड़ी गांव में गुरुवार को लैंडस्लाइड के बाद पांच और शव मिले। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या सात हो गई है। हादसे के बाद से छह लोग अब भी लापता हैं। ये लोग 28 अक्टूबर को आए चक्रवात अर्नब के बाद हुए लैंडस्लाइड में दब गए थे।
मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कांचीपुरम तिरुवन्नामलाई समेत 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक छह नवंबर रात एक बजे तक इन जिलों में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया