महिला टी-20 विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, दीप्ति ने सिर्फ 10 रन देकर 5 लिए विकेट

by Manu
दीप्ति शर्मा

एजबेस्टन, 15 जून 2026: भारतीय महिला टीम ने टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई।

स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतक जड़कर भारत की पारी को मजबूती दी। उन्होंने 44 गेंदों पर 68 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन बनाए। ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में 200 के स्ट्राइक से 17 गेंदों पर 34 रन बनाए।

पाकिस्तान की गेंदबाजों में सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट चटकाए। तस्मिया रुबाब और रामीन शामीम को 1-1 विकेट मिला।

171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दीप्ति शर्मा ने घातक गेंदबाजी की और 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट झटके। उन्होंने गुल फिरोजा और आयशा जफर को जल्दी आउट कर भारत को वापसी दिलाई। एक ओवर में तीन विकेट लेकर उन्होंने पाकिस्तान की पारी को चकनाचूर कर दिया।

मुनीबा अली ने 41 रन बनाकर पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। आलिया रियाज 18 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान फातिमा सना खाता भी नहीं खोल सकीं। मुनीबा के रनआउट के बाद पाकिस्तान पूरी तरह बिखर गई। आखिरी पांच विकेट महज 17 रन के अंदर गिर गए।

ये भी देखे: India T20I Squad: श्रेयस टी-20 के नए कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका, भारत की टी20 टीम का ऐलान

You may also like