रिपोर्ट में खुलासा – अमेरिका को डर था, अराघची और गालिबाफ की हत्या कर सकता था इजराइल

by Manu
ट्रंप अराघची

वाशिंगटन, 03 जुलाई 2026: अमेरिका-ईरान के बीच अप्रैल में शुरू हुई बातचीत के दौरान अमेरिका को डर था कि इजराइल, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ को निशाना बना सकता है।

इसी आशंका के चलते अमेरिका ने मिडिल ईस्ट के कुछ सहयोगी देशों के जरिए तेहरान को सतर्क रहने का संदेश भिजवाया था।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका को आशंका थी कि अगर दोनों वार्ताकारों की हत्या हुई तो युद्धविराम और शांति प्रक्रिया टूट जाएगी। उस समय ट्रंप प्रशासन होर्मुज स्ट्रेट खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौते की कोशिश कर रहा था।

रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान में होने वाली एक बैठक से पहले भी ईरान को हमले का खतरा था। इसी कारण पाकिस्तान ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल के विमान को फाइटर जेट की सुरक्षा में इस्लामाबाद तक पहुंचाया।

लौटते समय भी सुरक्षा अलर्ट मिलने पर विमान की मशहद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और डेलिगेशन सड़क मार्ग से तेहरान पहुंचा।

ये भी देखे: ट्रंप ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता से मुलाकात की इच्छा जताई, ईरान ने जवाब में कसा तंज

You may also like