गुरुग्राम जलभराव मुद्दे पर सीएम नायब सैनी से मिले राव इंद्रजीत सिंह

by Manu
राव इंद्रजीत सिंह

चंडीगढ़, 26 अगस्त 2026: गुरुग्राम में बारिश के बाद हुए जलभराव को लेकर मचे बवाल के बीच बुधवार सुबह अचानक गुरुग्राम सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद राव इंद्रजीत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिन जगहों से नाले बने थे वहां अवैध कॉलोनियां काट दी गईं।

उन्होंने कहा कि इन इलाकों में साल-दर-साल जलभराव होता है। इसी मुद्दे को लेकर वह आज मुख्यमंत्री से मिलने आए थे। जहां काम नहीं हुआ है वहां अधिकारियों से जवाब-तलब किया जा रहा है।

24 अगस्त को गुरुग्राम में लगातार 9 घंटे बारिश हुई थी। इसकी वजह से शहर के सुभाष चौक, राजीव चौक, इफको चौक समेत अन्य जगहों पर कई फीट पानी भर गया था। कार और स्कूल बसें डूबने की भी तस्वीरें आईं।

ये भी देखे: ”माइनिंग सिर्फ 0.9%, असली खतरा..” अरावली संरक्षण पर राव इंद्रजीत सिंह का बड़ा बयान

You may also like