यूपी में 60 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

by Manu
लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा

लखनऊ, 26 अगस्त 2026: यूपी की 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाएं आज से रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ की शुरुआत की और विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सीएम ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से आईं बुजुर्ग महिलाओं से बात की। इस दौरान उन्नाव से आईं नीता अवस्थी भावुक हो गईं। उन्होंने रोते हुए योगी जी से कहा, “महाराज जी हम बहुत खुश हैं। अब परिवार वाले पैसा दें या न दें हमें मुफ्त में सफर करने को मिलेगा।”

रक्षाबंधन से पहले प्रदेश की बुजुर्ग महिलाओं को सरकार की सौगात पर एक महिला ने कहा, “अब रिश्तेदारों के यहां जाने और जरूरी कामों के लिए बस से सफर करना आसान होगा। मुफ्त यात्रा से किराए का खर्च बचेगा।”

इससे पहले परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनों के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा अब तीन दिन तक दी जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए रोडवेज बसों में जीपीएस और पैनिक बटन भी लगाए गए हैं।

ये भी देखे: 25 लाख स्टूडेंट को मिलेंगे टैबलेट, महिलाओं को रोडवेज बसों में यात्रा फ्री, यूपी कैबिनेट ने कई योजनाओं दी मंजूरी

You may also like