चंडीगढ़, 04 अगस्त 2026: हरियाणा में मंगलवार को ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना है। सुबह अंबाला, नारनौल, रेवाड़ी और झज्जर में बारिश हुई। जींद में बूंदाबांदी हुई। कुरुक्षेत्र में मकान का लेंटर गिरने से एक दंपती की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद लेंटर काटकर दोनों के शव बाहर निकाले। मृतकों की पहचान करनैल सिंह (48) और उनकी पत्नी जसविंदर कौर के रूप में हुई है।
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने सुबह साढ़े 10 बजे तक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
IMD के अनुसार मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बने मौसम सिस्टम की वजह से हरियाणा में 6 अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।
ये भी देखे: हरियाणा में मौसम बदला,बारिश व ओलावृष्टि के आसार, 28 से 31 मार्च तक येलो अलर्ट