राहुल गांधी ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की 40वीं वर्षगांठ पर दिया अपना संदेश

by TheUnmuteHindi
राहुल गांधी ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की 40वीं वर्षगांठ पर दिया अपना संदेश

नई दिल्ली, 16 सितंबर : महिला आरक्षण अधिनियम कांग्रेस के लिए स्थापित एवं महत्वाकांक्षी महिला नेताओं को बढ़ावा देने और उनका समर्थन करने का अवसर है। यह विचार कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की 40वीं वर्षगांठ पर अपना संदेश देते कहा। उन्होंने कहा किभारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उन्होंने पूरे देश की ऐसी उल्लेखनीय महिलाओं से मुलाकात की, जो बदलाव के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। अन्याय के खिलाफ कुछ सबसे निडर आवाजें महिलाओं की थीं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाओं को सार्वजनिक जीवन में सार्थक अवसरों से वंचित करने का कोई कारण नहीं है।

You may also like