राहुल गांधी जंतर-मंतर घायल छात्र के साथ थाने पहुंचे, धरने पर बैठे, FIR दर्ज करने की मांग

by Manu
राहुल गांधी धरने पर बैठे

दिल्ली, 21 अगस्त 2026: राहुल गांधी शुक्रवार को जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल छात्र साहिल को साथ लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने पैलेट गन मामले में पीड़ित की FIR दर्ज करने की मांग की लेकिन FIR नहीं होने पर वे थाने के बाहर धरने पर बैठ गए।

राहुल ने संसद के मानसून सत्र में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में पैलेट गन के इस्तेमाल के मुद्दे को उठाया था और गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा था। हालांकि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि पुलिस ने गोली नहीं चलाई है।

नीट पेपर लीक के खिलाफ CJP का 20 जून से जंतर-मंतर प्रदर्शन शुरू हुआ था। सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल की थी। 20 जुलाई के संसद मार्च में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई थी। 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।

ये भी देखे: राहुल गांधी ने जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पुलिस कार्रवाई पर उठाया सवाल

You may also like