1
अमृतसर, 25 मई 2026: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की है। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और कपिल शर्मा के घर के बाहर दो राउंड फायर किए। फायरिंग के बाद वे मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस फायरिंग के समय घर में कौन-कौन मौजूद था, इसकी जानकारी जुटा रही है। कपिल फिलहाल अपने परिवार के साथ मुंबई में रह रहे हैं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अमृतसर पुलिस इस घटना को बेहद गंभीरता से ले रही है।
ये भी देखें: दिल्ली पुलिस ने कपिल शर्मा के कनाडाई कैफे पर फायरिंग की साजिश रचने वाले मुख्य हैंडलर को पकड़ा