2
धर्मशाला, 31 मई 2026: हिमाचल नगर निगम रिजल्ट: हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन में रविवार सुबह 9 बजे मतगणना चल रही है। साथ ही 250 जिला परिषद सदस्यों और 1,769 में से 1,684 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणामों की गिनती भी चल रही है।
मंडी नगर निगम: भाजपा ने भारी जीत दर्ज की है। 14 सीटों में से 12 पर भाजपा का कब्जा, जबकि कांग्रेस और निर्दलीय ने 1-1 सीट जीती।
धर्मशाला नगर निगम: भाजपा ने 17 में से 11 सीटें जीत ली हैं। पार्टी यहां मेयर और डिप्टी मेयर पद पर भी कब्जा जमा चुकी है।
सोलन नगर निगम: भाजपा ने यहां भी 17 में से 11 सीटें हासिल कर मजबूत स्थिति बना ली है। कांग्रेस 5 और एक निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में सफल रहा।
ये भी देखे: पंजाब निकाय चुनाव में AAP का दबदबा, अब तक 794 वार्डों में जीत दर्ज की