हरियाणा के 3 VIP एयरक्राफ्ट का रिकॉर्ड होगा डिजिटल, हाईटेक सॉफ्टवेयर खरीदेगी सरकार

by Manu
हिसार फ्लाइट

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर 2026: हरियाणा सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग ने राज्य के वीआईपी हेलिकॉप्टरों और विमानों के सुरक्षित संचालन, क्रू मेंटेनेंस और तकनीकी देखरेख के लिए एक नया अत्याधुनिक डिजिटल सॉफ्टवेयर खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग ने ई-टेंडरिंग के जरिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की हैं।

यह नया सॉफ्टवेयर सरकार के तीन प्रमुख वीआईपी उड़न खटोलों H145D3 (VT-HYR), EC145C2 (VT-HRY) और B200 GT फ्यूजन एयरप्लेन (VT-HCA) के लिए लागू किया जाएगा।

विमानन क्षेत्र में सुरक्षा और डीजीसीए के सख्त नियमों का पालन सबसे प्राथमिकता वाली बात होती है। पुराने या मैनुअल सिस्टम में कई चुनौतियां आ रही थी। जिसके कारण इस हाई-टेक सॉफ्टवेयर की जरूरत महसूस हुई। हरियाणा सरकार के पास इस डेटा का पूरा मालिकाना हक और सिक्योरिटी बैकअप रहेगा।

पायलटों की ड्यूटी और उड़ान के घंटों का हिसाब रखने में थोड़ी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के नियमों और एयरवर्थनेस निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए ऑटोमेटेड ट्रैकिंग जरूरी थी। वीआईपी एयरक्राफ्ट के इंजन, कंपोनेंट्स और पार्ट्स की लाइफ साइकल का सटीक रिकॉर्ड न होने से अचानक मेंटेनेंस की जरूरत पड़ जाती थी।

ये भी देखे: अमित शाह पंजाब पहुंचे, नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों के परिवारों से मिलेंगे

You may also like