चंडीगढ़ में 18 जून को सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे सभी स्कूल-दफ्तर

by Manu
Holiday

चंडीगढ़, 17 जून 2026: चंडीगढ़ प्रशासन ने कल 18 जून को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। फैसला श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर लिया गया है।

प्रशासन के गृह विभाग ने बुधवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी। पहले इस दिन को 2026 के कैलेंडर में प्रतिबंधित अवकाश के रूप में रखा गया था। अब पुराने आदेश में संशोधन करते हुए इसे पूर्ण सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दिया गया है।

आदेश के अनुसार 18 जून को सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, सरकारी संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे।

ये भी देखे: पंजाब सरकार का फैसला, बकरीद की गजटेड छुट्टी 27 मई के जगह 28 मई को होगी

You may also like