प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला में मनाएंगी स्वतंत्रता दिवस, पति रॉबर्ट वाड्रा भी होंगे साथ

by Manu
रॉबर्ट वाड्रा ED office

शिमला, 12 अगस्त 2025: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा इस बार स्वतंत्रता दिवस शिमला में मनाएंगी। वह बुधवार को अपने निजी दौरे पर शिमला पहुंचेंगी। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, प्रियंका दिल्ली से चंडीगढ़ तक हवाई यात्रा करेंगी और फिर सड़क मार्ग से शिमला पहुंचेंगी। सूत्रों के मुताबिक, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी 14 अगस्त को शिमला आएंगे।

प्रियंका गांधी का शिमला के छराबड़ा में निजी मकान है, जहां वह अक्सर छुट्टियां बिताने आती हैं। इस बार भी वह कुछ दिन यहां रुकेंगी, लेकिन उनका किसी से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है। उनके दौरे को देखते हुए छराबड़ा और आसपास के इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

ये भी देखे: स्वतंत्रता दिवस 2025: लुधियाना में रेड अलर्ट, 38 जगहों पर नाके, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

You may also like