लुधियाना में पंजाब बंद को लेकर पुलिस फोर्स तैनात, स्कूल बंद, बाजार खाली

by Manu
Punjab Bandh

लुधियाना, 21 अगस्त 2026: लुधियाना में पंजाब बंद का अभी मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। कुछ निजी स्कूलों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कौमी इंसाफ मोर्चा की कॉल के बाद छुट्टी कर दी। हालांकि कुछ स्कूल-कॉलेज आज खुले हैं। वहीं बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है।

घंटाघर, चौड़ा बाजार समेत प्रमुख चौकों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। नेशनल हाईवे-44 यानी दिल्ली रोड, चंडीगढ़ रोड और फिरोजपुर रोड पर वाहनों की आवाजाही सामान्य है। ट्रेनों को रोकने की भी अभी कोई सूचना नहीं है। हालांकि कौमी इंसाफ मोर्चा ने सुबह 7 बजे से वाहनों की आवाजाही और रेल यातायात रोकने का ऐलान किया था।

सरकारी स्कूलों में भी बच्चों की संख्या कम है। अभिभावकों ने एहतियात के तौर पर बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। वहीं जिला शिक्षा अधिकारियों ने आज से शुरू होने वाले स्कूल गेम्स को एक दिन आगे बढ़ाकर 22 अगस्त से शुरू करने के आदेश जारी किए हैं।

ये भी देखे: पंजाब बंद: सिखों की रिहाई के लिए कौमी इंसाफ मोर्चा का आह्वान, मोहाली में हाईवे जाम

You may also like