बद्दी-नालागढ़ में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, 8 चालान, 2 जेसीबी-4 टिप्पर जब्त

by Manu
बद्दी अवैध खनन

बद्दी, 25 दिसंबर 2025: बद्दी पुलिस द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई हुई है। थाना नालागढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी जोघों क्षेत्र में माइनिंग चेकिंग के दौरान रामपुर खड्ड क्षेत्र में 2 जेसीबी मशीनें और 2 टिप्पर अवैध खनन करते पाए गए। इसी तरह गांव बगलेहड़ क्षेत्र में भी 2 टिप्पर अवैध रूप से ग्रेवल से भरे हुए पाए गए।

इन सभी वाहनों के चालकों ने खनन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज, बिल या परमिट पेश नहीं किया।

इसी तरह थाना बद्दी क्षेत्र में भी अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई। माइंस एंड मिनरल अधिनियम के तहत 2 चालान किए गए, जिनमें 1 टिप्पर और 1 जेसीबी मशीन शामिल है।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि उपरोक्त सभी मामलों में माइंस एंड मिनरल अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 8 माइनिंग चालान किए गए हैं। सभी वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ये भी देखे: बद्दी में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

You may also like