तरनतारन में पुलिस ASI ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली

by Manu
तरनतारन ASI

तरनतारन, 26 जून 2026: पंजाब के तरनतारन जिले में कैरों पुलिस चौकी के प्रभारी ASI ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। ASI करीब चार महीने से कैरों पुलिस चौकी में प्रभारी के रूप में तैनात थे। सूत्रों के अनुसार, नाकाबंदी ड्यूटी खत्म करने के बाद उन्होंने अपने क्वार्टर में ही यह कदम उठाया।

पुलिस सूत्र बताते हैं कि वह लंबे समय से स्टाफ की कमी और तबादला न होने की वजह से नाराज चल रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रविशेर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखे: अमृतसर में पंजाब पुलिस ASI की गोली मारकर हत्या, टारगेट किलिंग का शक

You may also like