अमृतसर में पंजाब पुलिस ASI की गोली मारकर हत्या, टारगेट किलिंग का शक

by Manu
पंजाब पुलिस ASI

चंडीगढ़, 25 मई 2026: पंजाब पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) जोगा सिंह की रविवार सुबह गोली मारकर हत्या हुई है। हमलावरों ने उन पर दो गोलियां चलाईं, जिनमें एक कंधे पर और दूसरी कमर में लगी। ASI जोगा सिंह गुरदासपुर से ड्यूटी पर मजीठा जा रहे थे। घटना अमृतसर में हुई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

मृतक ASI जोगा सिंह गुरदासपुर के रहने वाले थे। परिजनों ने बताया कि वे रोजाना कार से ड्यूटी पर जाते थे, लेकिन आज कार का टायर पंचर हो गया था, इसलिए वे स्कूटी से निकले थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस हत्या को टारगेट किलिंग माना जा रहा है। पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है, जिसमें निजी रंजिश, रोड रेज और अन्य संभावनाएं शामिल हैं।

अमृतसर रूरल के एसएसपी सोहेल कासिम मीर ने कहा कि सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है। हत्या स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

ये भी देखे: पंजाब पुलिस के ASI का दिल का दौरा पड़ने से मौत, वर्दी पहनते वक्त आया हार्ट अटैक

You may also like