जमुई मामले में आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Manu
Jamui Viral Video Case

जमुई, 22 सितंबर 2026: जमुई जिले में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ हुए दुर्व्यवहार और उसका आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए जाने के मामले में पुलिस ने अपनी कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल का वीडियो रिकॉर्ड कर उसे सबसे पहले सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान मड़वा निवासी रामाशीष चौधरी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार नाबालिगों के साथ हुई अमर्यादित घटना का वीडियो रामाशीष चौधरी द्वारा ही इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड और प्रसारित किया गया था। वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद ही यह पूरा मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया था जिसके तुरंत बाद प्राथमिकी दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई थी। अब तक इस मामले में चार आरोपित पकड़े गए।

जांच के दौरान पुलिस की तकनीकी टीम ने वीडियो के डिजिटल फुटप्रिंट्स और आईपी ट्रेल को ट्रैक करते हुए प्रसारणकर्ता की पहचान की और घेराबंदी कर मड़वा से रामाशीष चौधरी को दबोच लिया। पुलिस अब आरोपित से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि आरोपित ने इसे किन-किन व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया हैंडल्स पर आगे फॉरवर्ड किया था।

ये भी देखे: जमुई में नाबालिग लड़की से छेड़खानी मामले में एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार

You may also like