जमुई में नाबालिग लड़की से छेड़खानी मामले में एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार

by Manu
Jamui girl molestation

जमुई, 21 सितंबर 2026: बिहार के जमुई में एक लड़की के साथ कई युवकों ने मिलकर छेड़खानी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह घटना 19 सितंबर की है। बीते रविवार तक किसी ने इसकी शिकायत थाने में नहीं की थी। वीडियो वायरल होने के बाद मामले का पता चला। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष से बात कर प्राथमिकी दर्ज करवाई। मुख्य आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है। कुल मिलाकर पांच लोगों को इस मामले में चिह्नित किया गया है। जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने तीन की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

लड़की 10वीं कक्षा की छात्रा है। लड़का और लड़की दोनों नाबालिग बताए जा रहे हैं। 19 तारीख को दोनों कोचिंग के बाद स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गए थे। लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया और अभद्र व्यवहार करने लगे। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने वीडियो बना लिया। दोनों किसी तरह मौके से बचकर निकल गए। पुलिस जांच में जुटी है।

ये भी देखे: कानपुर में छेड़खानी करने वाले मनचले की लड़की ने दांतों से काटी जीभ, आधी जुबान कटी

You may also like