दिल्ली विश्वविद्यालय में SRCC के शताब्दी समारोह में पहुंचेंगे पीएम मोदी, छात्रों से करेंगे संवाद

by Manu
पीएम मोदी

दिल्ली, 05 सितंबर 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कॉलेज परिसर पहुंच रहे हैं। शिक्षक दिवस के खास मौके और शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वे देश की भावी पीढ़ी यानी युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद भी करेंगे।

कॉकरोच जनता पार्टी के जेन-जी आंदोलन और युवा केंद्रित गतिविधियों के हालिया घटनाक्रमों के बाद यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री छात्रों के बीच उपस्थित होकर उनसे सीधे रूबरू हो रहे हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर पूरे एसआरसीसी और उत्तर परिसर में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। कॉलेज प्रशासन और छात्रों ने इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं।

प्रधानमंत्री का यह संवाद केवल एक शैक्षणिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है। इसमें दूरगामी राजनीतिक और सामाजिक संदेश भी समेटा हुआ है। राजनीतिक हलकों में इसे काफी दिलचस्पी से लिया जा रहा है। इसके मायने दूरगामी होंगे। विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव जैसे नेताओं को युवा मतदाताओं में अपनी सत्ता प्राप्ति की राह में बड़ी संभावना दिख रही है।

ये भी देखे: टीचर्स डे पर पीएम मोदी ने राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों से की बात, पूछा- पब्लिक से कैसे बात करें..

You may also like