टीचर्स डे पर पीएम मोदी ने राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों से की बात, पूछा- पब्लिक से कैसे बात करें..

by Manu
PM मोदी ने शिक्षकों से किया संवाद

चंडीगढ़, 05 सितंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शिक्षक दिवस पर उन 48 शिक्षकों से बातचीत की जिन्हें आज राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर 5 मिनट का वीडियो जारी किया गया।

पीएम ने एक महिला टीचर से पूछा कि आप बच्चों को पब्लिक स्पीकिंग सिखाती हैं। अगर मैं आपके यहां का स्टूडेंट हूं और मुझे अच्छा स्पीकर बनना है तो मुझे टिप्स दीजिए कि मुझे क्या-क्या करना चाहिए।

टीचर ने जवाब दिया कि आपको सबसे पहले कॉन्फिडेंस दिखना चाहिए। पीएम ने हंसते हुए कहा कि तो आखिर ये कॉन्फिडेंस कैसे आएगा। शिक्षकों ने कहा कि इसकी प्रैक्टिस करनी होती है।

शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 48 स्कूल टीचर्स को राष्ट्रीय पुरस्कार देंगी।

ये भी देखे: शिक्षक दिवस पर नीतीश कुमार ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं, कहा- शिक्षक हैं समाज की रीढ़

You may also like