दिल्ली, 22 अक्टूबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि दुनिया जहां नए ऑर्डर की तलाश में है, वहीं कुछ लोग भारत में डिसऑर्डर के सपने देख रहे हैं। कुछ लोग विदेश जाकर भारत को बदनाम भी कर रहे हैं। मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि पता नहीं कब तक कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी।
पीएम मोदी नई दिल्ली में एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने दुनिया की मौजूदा राजनीति, अर्थव्यवस्था, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भारत की भूमिका पर बात की।
उन्होंने कहा कि कोरोना के समय जब दुनिया को सहयोग की जरूरत थी, तब सबने अपने स्वार्थ को प्राथमिकता दी। तब मैंने कहा था कि दुनिया के लिए एक नए वर्ल्ड ऑर्डर की जरूरत है।
आजकल नए वर्ल्ड ऑर्डर की चर्चा हर कोई कर रहा है क्योंकि इसका असर आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। समझना होगा कि वर्ल्ड ऑर्डर बदल क्यों रहा है और भारत की भूमिका क्या है।
दूसरे विश्व युद्ध ने दुनिया को एक बड़ा सबक दिया था। दुनिया ने समझा था कि सम्मान सहयोग और विवादों का समाधान भी जरूरी है। इसी ने संयुक्त राष्ट्र की नींव रखी।
ये भी देखे: WTC Final Winners List: दक्षिण अफ्रीका बना WTC का नया बादशाह, देखें WTC विजेताओं की लिस्ट