दिल्ली, 22 अक्टूबर 2026: नॉर्थ-ईस्ट के रहने वाले युवक से बदसलूकी के मामले में कार्रवाई हुई है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी आमिर शौकीन को पकड़ लिया है। यह मामला त्रिपुरा के एक आदिवासी लड़के से जुड़ा है। दिल्ली में उसके साथ नस्लीय दुर्व्यवहार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन ने इस लड़के को चीन का प्रेसिडेंट कहा था। युवक को चीनी कहकर चिढ़ाया और उसके साथ सरेआम अभद्रता भी की।
वीडियो सामने आने के बाद पूर्वोत्तर से लेकर दिल्ली तक सियासी उबाल देखा गया। अब कानून का शिकंजा कस गया है।
आमिर शौकीन घर से फरार था। आज दोपहर को उसकी लोकेशन शाहदरा में मिली। वह लगातार जगह बदल रहा था। शाम को सदर बाजार पुलिस ने तकनीकी निगरानी की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। आमिर शौकीन को करोलबाग इलाके से पकड़ा गया। वह एक रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ था।
ये भी देखे: पीएम मोदी बोले- दुनिया नए ऑर्डर की तलाश में है, कुछ लोग भारत में डिसऑर्डर के सपने देख रहे हैं