IND बनाम NZ: पहले टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, अपना सबसे बड़ा रनचेज किया

by Manu
indian cricket team

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर 2026: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच 4 विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपने सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की। कीवी टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 225 रन बनाए।

जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। संजू सैमसन ने 67 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 रन बनाए। नमन धीर ने सिक्स लगाकर जीत दिलाई। वे 15 बॉल पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का अपना रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले भारत ने दो बार 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2026 न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन का टारगेट चेज किया था।

ये भी देखे: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से हराया, सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप

You may also like