नई दिल्ली, 4 जून 2026: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हैदराबाद हाउस में यह बैठक हुई।
बैठक में भारत-वेनेजुएला संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर दोनों पक्षों ने बात की।
इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की और दक्षिण अमेरिकी देश के साथ भारत की साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आज नई दिल्ली में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मिलकर खुशी हुई।” उन्होंने रोड्रिगेज की भारत-वेनेजुएला संबंधों के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की सराहना की।
ये भी देखे: ट्रम्प ने पीएम मोदी को कहा महान दोस्त, बोले- मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं