नई दिल्ली, 20 जून 2026: पीएम मोदी ने शनिवार को ओडिशा के मयूरभंज जिले में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में पूर्वी भारत हमेशा पिछड़ा रहा। लेकिन आज यही क्षेत्र देश के विकास का मुख्य द्वार बन रहा है।
पीएम मोदी रायरंगपुर में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ओडिशा के लिए 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा अब विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाएं गरीबों का जीवन बदल रही हैं।
मोदी ने बताया कि सरकार ‘पूर्वोदय’ नीति पर काम कर रही है। हमारा लक्ष्य पूर्वी भारत के विकास के जरिए पूरे देश का विकास करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ओडिशा के संसाधनों को नई संभावनाओं में बदल रही है। राज्य को अब तक करीब 20 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं।
पीएम मोदी ने ओडिशा में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर राज्य की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ओडिशा इस समय उत्सव के माहौल में डूबा हुआ है। हाल ही में गण पर्व (राजा पर्व) मनाया गया। अब महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा और बारीपदा रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं।
ये भी देखे: रिकार्ड कार्यकाल पूरे करने के बाद बोले पीएम मोदी, कहा – कांग्रेस ने नाकामी का कलंक हिंदुओं पर लगाया