पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को दी बधाई

by Manu
कोलकाता गोदाम

चंडीगढ़, 21 जुलाई 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद संभालने पर एंडी बर्नहम को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन साझा लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े हुए हैं और दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में मजबूत सहयोग है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा और लोगों के बीच संबंधों को लेकर व्यापक सहयोग मौजूद है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी महीने सीईटीए के लागू होने के साथ दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी और मजबूत होगी।

पीएम मोदी ने कहा कि वे एंडी बर्नहम के साथ मिलकर भारत-ब्रिटेन की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने तथा साझा विजन 2035 को आगे बढ़ाने के लिए काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

ये भी देखे: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने पद से दिया इस्तीफा, ये बन सकते है नए प्रधानमंत्री

You may also like